2018 - जानिए क्या है आपकी राशि के अनुसार आपका लकी नंबर !!

दोस्तों किस्मत एक ऐसी चीज है जो आपकी जान बचा भी सकती है और आपकी जान ले भी सकती है। आप कब कहां किस समय पर होते हैं और कोई बड़ी दुर्घटना आपसे कितनी दूरी या पास पर होती है। यह किस्मत का ही खेल है।



इसी तरह लाइफ में सफलता और पैसा कमाने में भी किस्मत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कई बार तो कम टेलेंटेड लोगों को भी किस्मत की वजह से पैसा और नाम दोनों मिल जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपनी किस्मत को बुलंद बनाना चाहते हैं।
 www.jaimaaambe.com

तो राशि के अनुसार अपना लकी नंबर जरूर देख लें। यह नंबर आपको जीवन में हर मोड़ पर बहुत काम आएगा मेष राशि -इस राशि के लोगों को हर काम में नंबर 1 रहने की चाह रहती  है। इसलिए इनका लकी नंबर 1 है। जब भी आप कोई काम शुरू करें तो अपने बॉडी के किस पार्ट जैसे हाथ, पैर  या पीठ पर एक नंबर लिख लें। ऐसा करने से आपके उस  कार्य में पहली पोजीशन पर आने के चांस बढ़ जाएंगे।


वृषभ राशि -इस राशि के जातकों के लिए २, 9 और 11 नंबर लकी होता है। आप जब भी किसी खास काम को शुरू करें तो कोशिश कीजिए कि आप इसी नंबर वाली तारीख पर करें।


मिथुन राशि - १३ नंबर मिथुन राशि वालों के लिए सबसे भाग्यशाली होता है। यदि आप इस नंबर के प्रिंट वाले  शर्ट पहनेंगे तो आपके साथ कभी कुछ बुरा नहीं होगा। इस नंबर की शर्ट ना मिल पाने पर आप पेन  की सहायता से शार्ट पर 13  नंबर अंकित कर सकते हैं। इसे आप शर्ट  के अंदरूनी भाग में भी लिख सकते हैं। ताकि कोई इसे देखें नहीं।


कर्क राशि -इस राशि वालों के लिए 7 और 10 नंबर किस्मत के दरवाजे खोलता है। इस नंबर को किसी भी तरह अपने काम में शामिल करने की कोशिश करें। जैसे इस नंबर वाली तारीख  या समय पर ही अपने जरूरी काम निपटाए।

 सिंह राशि -इस राशि वालों का भाग्यशाली नंबर 0 और 8 होता है। यदि आप गौर फरमाएंगे तो 8 में भी २ जीरो  एक के ऊपर एक जमे होते हैं।


कन्या राशि -कन्या राशि वालों के लिए 3 और 5 नंबर लकी होता  है। इस नंबर का लॉकेट बनवाकर गले में टांगने से बहुत लाभ मिलता है।


तुला राशि -4 और 6 नंबर इस राशि वालों का लकी नंबर होता है। जब भी आप कोई काम करें तो भगवान को 4 या 6 बार याद करते हुए करें। आपका काम बन जाएगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए 11 और 9 नंबर  बहुत लकी होता है। 11 और 9 नंबर के जरिए यह अपनी लाइफ के सितारे बुलंद कर सकते हैं। ९ और 11 तारीख को किया गया काम इनके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

धनु राशि -धनु राशि वाले अपने सारे काम 5 और 15 तारीख को ही निपटाएं। यह तारीख में किए गए काम आपको दुगनी सफलता दिलाएंगे।


मकर राशि -मकर राशि वालों के लिए 2 नंबर सबसे अधिक किस्मत वाला होता है। विद्यार्थि  यदि इस नंबर की लाइन यानी सेकंड लाइन  में बैठ कर पढ़ाई करता है तो इससे जीवन में सफलता जल्दी मिलती है।


कुंभ राशि -17 नंबर कुंभ राशि वालों के लिए प्रोटेक्शन का काम करता है। यानी इस नंबर को कागज में लिख कर अपने पास रखने से आपके दुर्घटना होने के चांस कम हो जाते हैं।

मीन राशि मीन राशि वालों के लिए 7 और 21 नंबर किस्मत के तारे बुलंद करता है। 

No comments

Powered by Blogger.