मौत कब होगी ये बताते है भगवान् शिव !!! Signs of Death !!

हम सभी इस बात को अच्छी तरह से जानते और समझते हैं कि जिसने इस दुनिया में कदम रखा है वह एक न एक दिन इस दुनिया को अलविदा जरूर कहेगा। इंसानी जीवन कितना या फिर क्यों ना हो इसकी सबसे बड़ी हकीकत है मौत।

 www.jaimaaambe.com


लेकिन फिर भी मृत्यु एक ऐसा शब्द है जिसे सुनकर शरीर में अजीब सी सिरण महसूस होने लगती है। कोई कितना भी ताकतवर या धनवान व्यक्ति क्यों ना मौत एक ऐसा भय है जो  अच्छे-अच्छों की नींद उड़ा देता है। किसी इंसान की मौत कैसे होगी कब होगी यह बात कभी कोई जान नहीं सकता।


लेकिन आज हम आपको मृत्यु पूर्व होने वाले कुछ ऐसे आभासों के बारे में जरुर बताने जा रहे हैं। जिन्हें जानने के बाद आपको अंदाजा हो जाएगा कि किस व्यक्ति की मौत निकट है। जैसे जैसे समय बीतता जाता है वह व्यक्ति अपनी नाक को देख पाने में असमर्थ महसूस करता है।


जिसकी मौत उसके निकट होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मर्तु से कुछ समय पहले  व्यक्ति की आँखे उपर की और मुड़ने लगती है।  मर्तु से कुछ समय पहले  व्यक्ति को आसमान के चांद में दरार नजर आने लगता है। सामान्य तौर पर अगर हम अपने दोनों कानों को हाथ से बंद कर लेते हैं। तो हमें कोई आवाज सुनाई नहीं देती है।


लेकिन जिस व्यक्ति की मौत नजदीक आती है। उसे सिर्फ सन्नाटा महसूस होता है। मृत्यु का समय नजदीक आने पर व्यक्ति की परछाई तक उसका साथ छोड़ देती है। यहां तक कि तेल पानी में भी व्यक्ति का अपनी छाया नजर नहीं आती।  जब किसी व्यक्ति का समय पूरा हो जाता है। तो उसे अपने मृत परिजनों के साथ होने का एहसास होता है।


मृत्यु से दो-तीन दिन पहले व्यक्ति को किसी साये का अपने साथ होने जैसा एहसास होने लगता है। मृत्यु से कुछ समय पहले व्यक्ति के शरीर में अजीब सी गंध आने लगती है। जिसे गंध मृत्यु कहते हैं। जब व्यक्ति को आइने में  अपना नहीं किसी और का चेहरा नजर आने लगता है तो समझ जाइए उसका अंत समय बहुत निकट है।


उसकी मौत 24 घंटे के भीतर हो सकती है। भगवान शिव ने भी मृत्यु के कुछ संकेत बताए है। जब व्यक्ति का शरीर पिला, सफेद, या हल्का लाल हो जाए तो समझ जाना चाहिए कि व्यक्ति की मौत 6 महीने के भीतर हो जाएगी।


मृत्यु के करीब 6 माह पहले व्यक्ति की नाक, मुह, जीभ आदि  पत्थर की तरह कड़े  हो जाते हैं। व्यक्ति चांद सूरज की रोशनी को देख पाने में अक्षम हो जाए या उसे हर जगह आग का भ्रम होने लगी तो व्यक्ति सिर्फ 6 महीने का मेहमान है। मृत्यु से पहले व्यक्ति के मसूड़ों और दातों में से पस निकलने लगती है।  सितारों की भीड़ में एक द्रुव तारा होता है।


आमतौर पर उसे आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन अगर व्यक्ति की मौत निकट हो तो उसे ध्रुव तारा दिखाई नहीं देता और उसके लिए आसमान एकदम लाल हो जाता है। सपने में उल्लू या उजड़े हुए गांव का दिखना मृत्यु के निकट होने का संकेत है। तो यह थे  मृत्यु के संकेत। 

No comments

Powered by Blogger.