भारत का यह प्रमुख स्थान जहां शनि देव खुद करते है वास

The main place where India does this is Shani Dev Vas
hindutva.info

शनि शिगपुर  के बारे में तो शायद आप भी भली भांति परिचित होंगे, यह पुरे भारत में बड़ी विचित्र जगह है
 
विचित्र इसलिए क्योंकि यहाँ पर शनिदेव के वास है इसलिए कोई भी अनहोनी होने से पहले ही वह टल जाती है ख़ास बात तो यह है कि शनि देव के प्रमुख धाम शिगपुर में पुरे गाँव में न तो ताले लगाये जाते है और न ही घरो में दरवाजे  है श्रधालुओं कि मान्यता है कि यहाँ पर चोरी करने वालो को शानि देव खुद दंड देते है दरअसल श्री शनिदेव न्याय के अधिपति कहलाते है भगवन शनिदेव  इस क्षेत्र के अधिपति हैं। शिंगणापुर गांव में करीब 3 हजार की जनसंख्या है। इस गांव में रहने वाले लोग धनवान हैं।

वे अपने घरों में ताला नहीं लगाते हैं। इन लोगों को अपने घरों से कीमती सामान चोरी होने का किसी तरह का कोई डर नहीं है। भगवान शनि देव की प्रतिमा के पास जाने के लिए पुरूषों का स्नान कर पीतांबर धोती धारण करना और मंदिर में प्रवेश करने से पहले स्नान करना बेहद अनिवार्य है। वैसे यहां महिलाओं को भी शिला के बिल्कुल पास नहीं जाने दिया जाता है। भगवान शनि देव एक शिला स्वरूप में विराजमान हैं। भगवान शनि से अच्छे कोई देवता नहीं हैं।

भगवान की आराधना से धन-धान्य से संपन्नता मिलती है। माना जाता है कि भगवान की यह शिला स्वयंभू है जो कि एक व्यक्ति को मिली थी। इस व्यक्ति को भगवान ने स्वप्न में दर्शन दिए थे। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आमावस्या का दिन बेहद अच्छा माना जाता है। भगवान शनि देव का पूजन अमावस्या और शनि जयंती पर विशेषतौर पर किया जाता है।

No comments

Powered by Blogger.