14 जनवरी से पहले पहले जल्दी ही कर ले कम !! चमक उठेगी आपकी किस्मत

Horoscope
19 दिसंबर, शनिवार से खर मास शुरू हो चुका है, जो 14 जनवरी 2018, रविवार तक
रहेगा। हिंदू धर्म में इसे बहुत ही पवित्र महीना माना गया है। भगवान विष्णु ने इस महीने को अपना नाम दिया है, इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। मान्यता है कि इस महीने में यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो किसी भी इंसान की किस्मत चमक सकती है। खर मास में किए जाने वाले उपाय जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें-



करें इस मंत्र का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु
धर्म ग्रंथों में ऐसे कई श्लोक भी वर्णित है जिनका जप यदि खर मास में किया जाए तो अतुल्य पुण्य की प्राप्ति होती है। प्राचीन काल में श्रीकौण्डिन्य ऋषि ने यह मंत्र बताया था। मंत्र जाप किस प्रकार करें इसका वर्णन इस प्रकार है-

कौण्डिन्येन पुरा प्रोक्तमिमं मंत्र पुन: पुन:।
जपन्मासं नयेद् भक्त्या पुरुषोत्तममाप्नुयात्।।
ध्यायेन्नवघनश्यामं द्विभुजं मुरलीधरम्।
लसत्पीतपटं रम्यं सराधं पुरुषोत्तम्।।

अर्थात- मंत्र जपते समय नवीन मेघश्याम दोभुजधारी बांसुरी बजाते हुए पीले वस्त्र पहने हुए श्रीराधिकाजी के सहित श्रीपुरुषोत्तम भगवान का ध्यान करना चाहिए।

मंत्र
गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्।
गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्।।


इस मंत्र का एक महीने तक भक्तिपूर्वक बार-बार जाप करने से पुरुषोत्तम भगवान की प्राप्ति होती है, ऐसा धर्मग्रंथों में लिखा है।

No comments

Powered by Blogger.