चमत्कारी रहस्य जो जुड़े है माता वैष्णो देवी से, जानकर आप हो जायेंगे हैरान !!

hindutva
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में वैसे तो कई तीर्थ स्थानों को ऊंचा दर्जा मिला है। इनमें केदारनाथ, बद्रीनाथ, अमरनाथ
आदि कई तीर्थ स्थान हैं। इन तीर्थ स्थानों में से एक मां वैष्णो देवी का मंदिर भी है। मां वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू में है, जो पहाड़ों पर बसा हुआ है। हिंदू धर्म में मां वैष्णो देवी का मंदिर विख्यात मंदिरों में से एक है। हर साल यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में है। आज हम मां वैष्णो देवी के बारे में आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपने शायद पहले नहीं सुना होगा।

जहां तक हमारा मानना है आप अभी तक एक न एक बार तो मां वैष्णो देवी के मंदिर ज़रूर ही गए होंगे। अगर नहीं भी गए तो चिंता मत करिए, जब आपको भी माता रानी का बुलावा आएगा तो आप चले ही जाएंगे। बता दें कि मंदिर के अलावा वहां एक और चीज़ है जो काफी चर्चित है। जी हां, हम मंदिर की गुफा की ही बात कर रहे हैं। चलिए अब आपको इसी से संबंधित कुछ रोचक और रहस्यों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

  • भगवान विष्णु के अंश से मां वैष्णो देवी की उत्पत्ति हुई थी।
  • मां वैष्णो देवी का दूसरा नाम त्रिकुटा देवी भी है क्योंकि मां का मुख्य भवन त्रिकुटा पर्वत पर बसा हुआ है।
  • वर्तमान में भवन की ओर जाने वाला रास्ता भक्तों की भीड़ को देखकर बनाया गया है। जबकि भवन तक जाने का प्राकृतिक रास्ता दूसरा है।
  • दिसंबर और जनवरी के मौके पर जब भक्तों की भीड़ कम होती है तो पुरानी गुफा को भी खोल दिया जाता है। इस गुफा की लंबाई 98 मीटर है।
  • इस गुफा में एक चबूतरा भी है, जिसपर मां विराजमान होती हैं।
  • यहां अर्धकुंवारी गुफा भी है, जिसे गर्भपूजन भी कहा जाता है। यहां मां 9 महीने तक रह चुकी हैं। इस गुफा में आने वाले सभी भक्तों को मां वैष्णों देवी का आशीर्वाद मिलता है।

No comments

Powered by Blogger.