घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये नियम,

 हर हिन्दु घर में आपको तुलसी का पौधा जरूर मिलेगा, क्योंकि तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और हर घर में इसकी पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी का प्रतीक होने के कारण माना जाता है कि घर में तुलसी लगाने से कभी धन की कमी नहीं होती। लेकिन इसे घर में रखने के कुछ नियम हैं जिन्हें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।

तुलसी को हमेशा उत्तर और पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उसमें कोई और पौधा न उगे। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण भाग को छोड़कर तुलसी कहीं भी लगाई जा सकती है।सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तुलसी के कुल ग्यारह पत्ते तोड़ लें, जो खंडित नहीं हों। इन पत्तों को तोड़ने से पहले तुलसी मां से हाथ जोड़कर क्षमा मांग लें। पत्तों को पानी से धोकर इनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब इन टुकड़ों को आटे में मिला दें।

इस आटे का प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। करियर या व्यापार में आ रही परेशानी भी दूर हो जाएगी। मगर, इस उपाय को रविवार और एकादशी को नहीं करना है।जिनको संतान नहीं होती उनके द्वारा तुलसी विवाह करवाए जाने का भी विधान है। ऐसा करने से जल्द ही आपके घर खुशखबरी दस्तक देगी। शालिग्राम की पूजा में भी तुलसी का उपयोग किया जाता है। भगवान विष्णु को लगाया गया भोग तुलसी के बिना पूरा नहीं होता है। मरते हुए व्यक्ति के मुंह में भी तुलसी का पत्ता डाला जाता है। 

No comments

Powered by Blogger.