गीता में बताई 5 गुप्त बातें आज सच साबित हो रही है

गीता में बताई 5 गुप्त बातें आज सच साबित हो रही है
भगवद गीता हमारा आदर्श है गीता में श्री कृष्ण के द्वारा कलयुग में होने वाली घटनाओं का वर्णन मिलता है इसके अलावा जब पांडवो ने कृष्ण से कलयुग के समय में लोगों का जीवन पर प्रश्न किया तब उन्होंने पांडवो को जो बातें बताई उनको सुनकर पांडव भी काँप उठे थे। कलयुग में होने वाली घटना का वर्णन भविष्य पुराण में भी मिलता है।
1) सत्ता के लिए लोग कुछ भी करेंगे -
श्री कृष्ण अनुसार कलयुग में मनुष्य छल कपट से सत्ता हासिल करेगा। अधर्मी लोग राजा जैसा जीवन व्यतीत करेंगे। धन के लोभ में भाई का वध कर देंगे। सत्ता के लिए पुत्र पिता का भी अपमान कर देगा।
2) प्राकृतिक आपदा आएगी -
कलयुग में कुदरत भी अपना रंग दिखाएगी कभी तेज वर्षा होगी, कभी सूखा रहेगा। लोगो की अकाल मृत्यु होने लगेगी अधिकतर लोग स्त्री और मदिरा में व्यस्त हो जायेंगे। लोग अपना धर्म त्याग कर देंगे।
3) मात्र धन के लिए शिक्षा होगी -
सतयुग में शिक्षा का उदेश्य ज्ञान प्राप्त करना था लेकिन कलयुग में सिर्फ पैसे कमाने के लिए शिक्षा दी जाएगी और गुरु भी सिर्फ धन कमाने के उदेश्य से शिष्य को ज्ञान देंगे। जिसके पास धन होगा वे लोग शिक्षा ले सकेंगे।
4) मनुष्य की आयु -
सतयुग में मनुष्य की आयु 100 साल से हज़ार साल की हुआ करती थी लेकिन कलयुग में मनुष्य की आयु सौ से कम हो जाएगी और जब घोर कलयुग आएगा उस समय मनुष्य की आयु मात्र 20 साल होगी जिसमे 12 वर्ष की आयु में विवाह हो जायेगा। - भविष्य पुराण
5) गरीब को अधर्मी समझेंगे -
सतयुग में ऋषि मुनियों का जितना आदर होता है वह कलयुग में नहीं होगा लोग साधुता के नाम से पाखंड का खेल खेलेंगे जिससे लोगो को साधुओं से विश्वास उठा जायेगा, धनी व्यक्ति को लोग मान-सम्मान देंगे। जिसके पास धन होगा वही राजा कहलायेगा।
अर्जुन के कहने पर श्री कृष्ण ने बताया कि कलयुग में एक फायदा यह है कि भगवान के नाम लेने मात्र से उनकी पूजा हो जाएगी। जो लोग ईश्वर के नाम और पूजा पाठ करेंगे उनके ऊपर कलीधर्म का प्रभाव नहीं पड़ेगा और सिर्फ वे लोग भवसागर से तैर सकेंगे। जानकारी अच्छी लगे तो शेयर

No comments

Powered by Blogger.