आपके हाथों में मौजूद संतान रेखा बताएगी आपके भाग्य में हैं कितने बच्चे


हर कोई इस दुनिया में सब चीज को घटित होने से पहले ही जानना चाहता है। ऐसे में अगर बात की जाए वैवाहिक जीवन में आने वाले संतान की, तो उनसे अभिलाषा सबको बहुत ज्यादा होती है और यह उत्सुकता ज्यादा होती है कि कितने बच्चे का सुख उसकी जिंदगी में लिखा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपके भाग्य में संतान का सुख कई चीजों में दिखाई देता है। एक तरह से आप कुंडली या फिर हस्तरेखाओं में भी इसका प्रमाण देख सकते हैं। अगर आपके हाथ में संतान रेखा है तो इसका मतलब आप के भाग्य में भी संतान सुख लिखा हुआ है। पर इस से हटकर बात यह होती है कि आपके भाग्य में कितने बच्चे हैं। इसका भी पता आप आसानी से लगा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इस की रेखा हाथ में कहां दिखाई देती है और किस प्रकार से इसकी रेखा हाथ में दिखाई देती है।

हाथ में कहां पर होती है संतान रेखा?
अब आपको बताते हैं कि संतान रेखाएं कहां पर होते हैं। असल में संतान की रेखा विवाह रेखा के ऊपर दिखाई देती हैं। यानी कि बुध पर्वत, बुध पर्वत छोटी उंगली को कहा जाता है। उसके ठीक नीचे
के भाग में विवाह रेख दिखाई देती है। वहां पर कुछ रेखाएं खड़ी होती हैं। जिसे संतान रेखा कहते हैं। वैसे इस रेखाओं के कुछ अन्य लोगों की रेखाएं भी प्रभावित करती हैं। जैसे की अंगूठे के नीचे कुछ छोटी रेखाएं पाए जाते हैं, वह इस छोटी उंगली के नीचे की रेखाओं को प्रभावित करती है।

संतान रेखा को कैसे पढ़े
अगर आपकी संतान रेखाएं बिल्कुल साफ सुथरी और स्पष्ट दिखाई दे रही है, तो मतलब पैदा होने वाला बच्चा माता पिता का सम्मान करेगा और अगर वह रेखाएं साफ सुथरी नहीं है, टूटी फूटी रेखाएं हैं तो मतलब जो बच्चा पैदा होगा उसका स्वास्थ्य सही नहीं होगा। जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया कि संतान योग रेखाओं को अंगूठे के नीचे वाली रेखाएं प्रभावित करती हैं। इसका मतलब है कि अगर अंगूठे के नीचे वाली रेखा का झुकाव कलाई की तरफ ज्यादा है और हथेली में वो का प्रवेश कर रही है। तो इसका मतलब है कि माता पिता को बहुत मन्नतों के बाद संतान की प्राप्ति होगी और अगर वह संतान की प्राप्ति उन्हें होती हैं, तो उन्हें ज्यादा सुख संतान से नहीं मिलेंगे।

अगर आपकी छोटी उंगली के नीचे वाली रेखाएं हल्की नजर आती है। तो इसका मतलब आपका पैदा होने वाला शिशु शारीरिक रुप से कमजोर होगा। इसके अलावा जिनकी हथेली में बुध पर्वत बहुत ज्यादा उभरा हुआ दिखाई देता है और संतान रेखाएं बिल्कुल साफ सुथरी दिखाई देती है तो उन्हें चार पुत्र और तीन कन्या प्राप्त होते हैं। ऐसे संतान बहुत ही संस्कारी और बुद्धिमान, गुणवान होते हैं।


अंगूठे के नीचे जिनकी रेखाएं ज्यादा उभरी हुई दिखाई देती है उन्हें एक संतान की प्राप्ति होती है जिनकी हथेली में कोई एक संतान रेखा अधिक स्पष्ट और साफ होती हैं उन्हें अन्य संतान की अपेक्षा किसी संतान से विशेष लगाव रहता है और इनसे सुख मिलता है।

No comments

Powered by Blogger.