अगर बीवी नहीं लगती है सुन्दर, तो ये 5 उपाय करेंगे आपकी मदद


कहा जाता है कि जीवनसाथी सूरत नहीं बल्कि सीरत देखकर चुनना चाहिए। कई लोग इस बात को मानते हुए जीवनसाथी का चुनाव सीरत के आधार पर भी कर लेते हैं। लेकिन यह बात भी पूरी तरह से सही है कि व्यक्ति दिखने में कैसा भी हो उसकी इच्छा हमेशा सुन्दर जीवनसाथी पाने की होती है।



मगर ज़िंदगी में हर किसी को सुन्दर जीवनसाथी मिल सके यह भी मुमकिन नहीं है। कई बार परिस्थितियों और परिवार के दवाब में व्यक्ति को अपने मन को मारकर जीवनसाथी चुनना पड़ता है। बस यही बात हमेशा उसके मन में खटकती रहती है।

इससे बचने के लिए आचार्य चाणक्य नेचाणक्य नीतिमें पुरुषों को ऐसे पांच उपाय बताए हैं, जिनके बारे में जानकर वो अपनी बीवी से प्रेम कर सकते हैं। साथ ही यदि पत्नी उनके मुताबिक सुंदर नहीं है तो भी पुरुष अपना मन शांत कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

आचार्य चाणक्य नेचाणक्य नीतिमें पुरूषों के लिए पांच उपाय बताए हैं। इन्हें जानकर निश्चित रूप से पुरुष इस तरह की अप्रिय स्थिति को संभाल सकते हैं।

1.       प्रतिदिन उठकर देखें
पना चेहरा - चाणक्य के अनुसार अगर आपको अपनी बीवी सुन्दर नहीं लगती है तो आपको प्रतिदिन सुबह उठते ही अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए। प्रतिदिन अपना चेहरा देखने से आपको
खुद की कमियों का एहसास होगा। इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जो सर्वगुण संपन्न हो। चेहरा देखने से धीरे-धीरे आप इस बात को समझ जाएंगे।

2. बीवी की अच्छी बातों के बारे में सोचें - हर इंसान में कुछ अच्छा जरूर होता है। आपको भी अपनी बीवी के अच्छे व्यवहार और मीठी बोली के बारे में सोचना चाहिए। जब आप अपनी बीवी के बारे में अच्छी बातें सोचेंगे तो इससे आपके मन में उसके लिए प्यार बढ़ेगा।

3. लड़की जरूर आती है - हर व्यक्ति के जीवन में कभी कभी ऐसी लड़की जरूर आती है जिसके व्यवहार से उसे ठेस पहुंची हो। व्यक्ति को उस महिला को याद करते रहना चाहिए। इन बातों को याद करना आपको आपकी बीवी के करीब लाएगा। इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

4. बुरे वक्त को करें याद - बुरे वक्त में बीवी हमारी पहली साथी होती है। व्यक्ति को अपने बुरे वक्त को याद करना चाहिए जिसमें बीवी ने उसका साथ दिया हो। बुरे वक्त को याद करने से आपका आने वाला समय सुधरेगा क्योंकि बीवी के प्रति आपके मन में सकरात्मकता बढ़ेगी।


5. खुद की बुरी बातों को याद करें - पुरुष के जीवन में कई ऐसी बुरी बातें होती हैं जिन्हें वो अपनी बीवी से छिपाते हैं। पुरुष को उन बातों को याद करते रहना चाहिए। अपने बुरे कामों को याद करना आपको यह समझने में मदद करेगा कि आपकी बीवी आपके प्रति कितनी समर्पित है। इससे आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। इन बातो को अपनी ज़िंदगी में उतारते हुए अपने विवाहित दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

No comments

Powered by Blogger.