बड़े काम की है रंग बिरंगी क्रिस्टल बॉल्स,घर में लगाते ही खोल देती है किस्मत के दरवाजे..!!!


घर में वास्तु के अनुसार किए गए काम से व्यक्ति की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं।वास्तु की छोटी छोटी सी चीजे बड़ा फायदा करवा देती है। आपने क्रिस्टल बॉल्स को तो जरूर देखा ही होगा, वहीँ बॉल्स जो घर में शो पीस में सजाने के लिए रखा जाता है।
लेकिन क्या आप जानते है कि यहीं क्रिस्टल बॉल्स को सही दिशा और सही स्थान पर रखकर आप आपकी कई परेशानियों का समाधान भी कर सकते है। आइये जानते है कैसे
:

अगर आपके घर में अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं तो आपको अपने घर के लिविंग रूम में क्रिस्टल बॉल्स को रखना चाहिए।

ये क्रिस्टल बॉल्स आर्थिक दृष्टि से भी महत्तपूर्ण मानी जाती है। माना जाता है कि क्रिस्टल बॉल्स आसपास की नेगेटिव ऊर्जा को अपने भीतर समा लेती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है तो एक रंग बिरंगी क्रिस्टल बॉल ऑफिस या फेक्ट्री की उत्तर पश्चिम दिशा में रख दें इससे व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी।


अगर आपके साथी से आपकी अनबन चल रही है तो बेडरूम में क्रिस्टल बॉल को रखें, लेकिन ध्यान रहे कि इस क्रिस्टल बॉल को दिन में तीन बार क्लॉक वाइज घुमाएं। तभी इसका पूरा लाभ मिलेगा।

No comments

Powered by Blogger.