बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन: सिर्फ 3 राशियों को नुकसान, 9 को मिलेगा फायदा

बुद्धि व्यापार तथा संचार के स्वामी बुध महाराज अपनी उच्च राशि से तुला राशि मे चुके है। तुला राशि मे देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विद्यमान है। इस समय शुक्र और बुध का आपस मे राशि परिवर्तन भी चल रहा है। आइये देखते है बुध शुक्र का राशि परिवर्तन तथा बुध गुरु की युति विश्व स्तर तथा सभी राशियों ले लिये क्या परिणाम लाने वाले है। बुध और शुक्र एक दूसरे के आपस मे गहरे मित्र है बुध ग्रह व्यापार तो शुक्र ग्रह माल व्यापारिक सामान के कारक है। इन दोनो का अच्छा सम्बंध व्यापार की वृद्धि करता है, बुध शुक्र के राशि परिवर्तन से व्यापार की स्थिति सुधरेगी, व्यापार विनिमय मॆ सुधार होगा। विधार्थियों, ट्रांसपोर्टर, फिल्म उद्योग, सराफा तथा कपडा उद्योग के लिये श्रेष्ठ समय।
बुध गुरु आपस मॆ एक दूसरे का शत्रु है इन दोनों की
युति दिमागी विचलन तथा भ्रम की स्थिति निर्मित करती है। व्यापार शिक्षा आदि के कई क्षेत्रों मॆ यह स्थिति देखने को मिलेगी। बुद्धिजीवियों मॆ मतभेद देखने को मिलेंगे।
सभी राशियों के लिये फल
बुध ग्रह का अपनी उच्च राशि पर भ्रमण करना तथा शुक्र का अपनी उच्च राशि पर दृष्टि रखना व्यापारिक वर्ग के लिये शुभ संकेत है आइये देखते है सभी राशियों के लिये फल।
*मेष*-व्यापार मॆ दिमागी उलझन तथा वित्तीय गड़बड़ का योग,शांति धैर्य से कार्य करें।
*वृषभ*-आर्थिक क्षेत्र मॆ विशेष कार्यों के योग, वित्तीय कार्यों मॆ समय बीतेगा, आर्थिक क्षेत्र मॆ खास सफलता का योग।
*मिथुन*-उपलब्धियों का योग,मान सम्मान की वृद्धि होगी,विशेष निर्णय आपके पक्ष मॆ जायेंगे,शुभ समय का लाभ उठावे।
*कर्क*_यात्रा भागदौड़ मॆ समय व्यतीत होगा,सामजिक मान सम्मान का योग।
*सिंह*-व्यापारिक क्षेत्रों मॆ भाग्यवर्धक सफलता का योग,पारिवारिक यात्रा का योग।
*कन्या*-धन योग प्रबल,आमदनी के स्त्रोत अच्छा फल देंगे,व्यापारिक क्षेत्रों मॆ विशेष लाभ के योग,नये कार्यों के लिये शुभ समय।
*तुला*-भाग्यवर्धक समय,शिक्षा व्यापार आदि मॆ विशेष सफलता प्राप्ति का योग,समय का लाभ उठावे।
*वृश्चिक*-आर्थिक कार्यों को सावधानी पूर्वक करें,लेनदेन मॆ सावधानी बरतें,बिना सोचे समझे कोई वादा करें।
*धनु*-मान सम्मान की वृद्धि होगीं,कर्मक्षेत्र मॆ मान वृद्धि और पदोन्नति का योग,व्यापार मॆ भी शुभ समय।
*मकर*-शानदार समय किसी की प्रशंसा से बचें,चालाकी से अपना कार्य करें,कर्मक्षेत्र मॆ खास सफलता का योग।
*कुम्भ*-शिक्षा,संतान तथा मित्रों से खास सहयोग प्राप्त होगा,रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
*मीन*-व्यापार विनिमय लेनदेन नये व्यापार के लिये समय ठीक नही,सोच समझकर कार्य करें बिना सोचे कोई वादा करें।

*.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*

No comments

Powered by Blogger.