​इस दीपावली अष्ट लक्ष्मी को दें निमंत्रण माता लक्ष्मी के आठो स्वरुप और उनके आह्वान मंत्र निम्नांकित हैं।​

इस दीपावली अष्ट लक्ष्मी को दें निमंत्रण
कमलवासिनी मां लक्ष्मी के आठ स्वरुप हैं। इन अष्टनिधि प्रदान करने वाली माताओं की पूजा से समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। भगवती विष्णुप्रिया को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों का प्रतिदिन 108 बार कमलगट्टे की माला से जप करें। माता लक्ष्मी के आठो स्वरुप और उनके आह्वान मंत्र निम्नांकित हैं।
1. धन-लक्ष्मी- ऊँ आद्य लक्ष्म्यै नमः(धन प्राप्ति के लिए)
2. यश-लक्ष्मी- ऊँ विद्या लक्ष्म्यै नमः(सम्मान और ऐश्वर्य के लिए) 


3. आयु-लक्ष्मी- ऊँ सौभाग्य लक्ष्म्यै नमः(दीर्घायु और आरोग्य के लिए)
4. वाहन-लक्ष्मी- ऊँ वाहन लक्ष्म्यै नमः(वाहन प्राप्त करने के लिए)
5. स्थिर लक्ष्मी- ऊँ अन्न लक्ष्म्यै नमः(उत्तम भोजन और स्थायी संपत्ति के लिए) 
6. सत्य लक्ष्मी- ऊँ सत्य लक्ष्म्यै नमः (मनोनुकूल पत्नी के लिए)
7. संतान-लक्ष्मी- ऊँ भोग लक्ष्म्यै नमः (संतान प्राप्ति के लिए)
8. गृह-लक्ष्मी- ऊँ योग लक्ष्म्यै नमः(घर प्राप्त करने के लिए)
सनातन ज्ञान का प्रसार करें, महान पुण्य की प्राप्ति होगी।

No comments

Powered by Blogger.