कोकोनट है सेहत से भरपूर, जानें कैसे ?

Coconut is full of health, know how
नारियल का पेड़ Arecaceae फैमिली से संबंधित होता है| यह शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है| इसे श्रीफल भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल अधिकतर पूजा के दौरान किया जाता है| इसके अलावा यह बॉडी के लिए भी बहुत लाभदायक होता है| नारियल का सेवन करने से बहुत सी बीमारियों से आसानी से निजात पाया जा सकता है। इसके उपयोग से गंभीर समस्याएं जैसे याददाश्त कमजोर होना, नकसीर आना, मुंहासे निकलना, अनिंद्रा, रुसी होना, पेट में कीड़े, सिर दर्द आदि को दूर किया जा सकता है। आइए जानें इसके फायदे


याद्दाश्त बढाए
कोकोनट का इस्तेमाल बादाम, अखरोट और मिश्री के साथ करने से याद्दाश्त बढ़ती है। इस मिश्रण का उपयोग रोज़ाना करना चाहिए। बहुत फायदा मिलेगा|
नकसीर को रोकने में असरदार
नारियल का सेवन करने से नाक से निकलने
वाला खून रुक जाता है| नकसीर से पीड़ित व्यक्ति को नारियल पानी का उपयोग खाली पेट अवश्य करना चाहिए|
मुंहासे दूर करे
नारियल के तेल में थोड़ी मात्रा में खीरे का रस मिक्स करना चाहिए| इसे प्रातः शाम रोज़ाना फेस पर अप्प्लाई करने से चेहरे के मुहांसे समाप्त हो जाते हैं और चेहरा एकदम क्लीन हो जाता है। साथ ही आप नारियल के तेल में नींबू का रस या ग्लिसरीन मिक्स करके लगा सकती है| ऐसा करने से चेहरा खिल उठेगा|
अनिंद्रा की समस्या दूर करे
रोज़ाना रात्रि में डिनर के बाद आधा गिलास नारियल पानी का सेवन करना चाहिए| इससे शरीर में बहुत फायदा मिलेगा| साथ ही अनिंद्रा की प्रॉब्लम से जल्द निजात पाया जा सकेगा|
पेट के कीड़े साफ़ करे

कोकोनट का इस्तेमाल करने से पेट के कीडे समाप्त हो जाते है। नियमित रूप से ब्रेकफास्ट में एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे। साथ ही आप नारियल और पुदीने की चटनी भी यूज़ में लें| बहुत फायदा मिलेगा|

No comments

Powered by Blogger.