22 जनवरी सोमवार वसंत पंचमी वाले दिन अपनी राशि अनुसार करे ये उपाए !!!

दोस्तों धर्म ग्रंथो के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस  दिन मुख्य रूप से ज्ञान और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस बार यह पर्व 22 जनवरी सोमवार को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि इस दिन राशि अनुसार कुछ उपाय किए जाएं तो मां सरस्वती की कृपा प्राप्त हो सकती है। और हर काम में सफलता मिल सकती है। आज हम आपको बताएंगे राशि अनुसार कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

vasant panchami 2018

मेष राशि- इस दिन मेष राशि के लोग अपने पेन यानि की अपनी कलम पर धागा बांधे।
वृषभ राशि -वृषभ राशि के लोग माता सरस्वती को सफेद फूल चढ़ा दीजिए और सफेद चंदन का तिलक लगाइए।


मिथुन राशि -मिथुन राशि के लोग देवी सरस्वती को खीर या पीले रंग की मिठाई  का प्रसाद चढ़ाए।
कर्क राशि-कर्क राशि के लोग देवी सरस्वती को केसरिया भाग यानि  की पीले चावल का भोग लगाइए।


सिंह राशि-सिंह राशि  के लोग इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे आपको विशेष फायदा होगा।
 कन्या राशि-कन्या राशि के लोग गरीब बच्चों को किताबें, पेंसिल,स्कूल बैग  आदि चीजों का दान करें।


तुला राशि-तुला राशि के लोग ब्राह्मणों को  सफेद कपड़े जैसे कि धोती, कुर्ता आदि चीजों का दान करें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोग सफेद फूलों से मां सरस्वती की पूजा करें। इससे आपको विशेष लाभ होगा।


धनु राशि-धनु राशि के लोग देवी सरस्वती को सफेद चंदन चढ़ाइए और स्वयं भी तिलक लगाइए।
 मकर राशि- मकर राशि के लोग गरीबों को सफेद अनाज जैसे कि चावल ,आटा इन चीजों का दान करें


कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग देवी सरस्वती के मंत्रों का जाप सफेद चंदन की माला से करें।
मीन राशि- मीन राशि के लोग कुंवारी कन्याओं को पीले रंग  कपड़े, फल इन चीजों का दान करें। !!!!

No comments

Powered by Blogger.