घर में माँ लक्ष्मी सदा बनी रहेगी यदि सुबह उठ कर करेंगे ये काम !!!

दोस्तों जिन लोगों की कुंडली में नौ ग्रहों से संबंधित कोई दोष होता है। उन्हें देवी देवताओं की कृपा भी नहीं मिल पाती है। इसकी वजह से कार्यों में असफलता मिलती है। भाग्य साथ नहीं देता, घर परिवार में अशांति रहती है।



 www.jaimaaambe.com

कुंडली के दोष और दुर्भाग्य को दूर करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। आमतौर पर अधिकतर उपाय पूजा-पाठ और नहाने के बाद ही करना चाहिए। लेकिन कुछ ऐसे शुभ काम भी है जो बिना नहाये भी  किए जा सकते हैं।


आज हम आपको एक ऐसा छोटा सा उपाय बताएंगे जो सुबह उठकर आप करेंगे तो सभी देवी देवता की कृपा आप पर बरस सकती है। जब आप सुबह उठे तो सबसे पहले आप अपनी हथेलियां देखें ऐसा माना जाता है कि सुबह जागते ही यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको दुर्भाग्य से मुक्ति मिल जाती है।


ज्योतिषियों और विद्वानों के अनुसार हमारे हाथों के अग्रभाग में देवी लक्ष्मी, मध्य भाग में देवी सरस्वती और हाथों के मूल भाग में भगवान विष्णु का वास होता है।


इसलिए ऐसा कहा जाता है कि सुबह जागते ही अपनी दोनों हथेलियों को देखकर यहां दिए गए मंत्र का पाठ करना चाहिए। इससे आपका दुर्भाग्य चला जाता है और सोया हुआ भाग्य जागृत होता है।  मंत्र इस प्रकार है :-


कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ए सरस्वती।
 करमूले तू गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्। .

No comments

Powered by Blogger.