जानिए-आपका सोने का तरीका बताता है कि आप किस तरह के इन्सान है !!!

दोस्तों सभी लोगों का सोने का तरीका अलग-अलग होता है। काफी ऐसे लोग होते हैं जिन्हे एक विशेष तरीके सोने पर ही अच्छी नींद आती है। सोने के लिए इन खास तरीकों को ध्यान से देखा जाए तो व्यक्ति के स्वभाव की खास बातें आसानी से मालूम की जा सकती है। व्यक्ति की आदतों का असर उसके स्वभाव पर भी होता है। जैसी आदत होती है वैसा ही स्वभाव बनता है। ज्योतिष के अंतर्गत व्यक्ति की आदत को  और शारीरिक लक्षणों को देखकर स्वभाव बताने की विद्या को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। इस शास्त्र के अनुसार व्यक्ति का सोने का तरीका देखकर उसके बारे में बहुत सी बातें मालूम हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे सोने के तरीके को देखकर आपकी और दूसरों की खास बातों के बारे में।

 source


पहला दोनों हाथ और पैरों को फैला कर पीठ के बल सोना- जो लोग दोनों हाथ और पैरों को फैला कर पीठ के बल से सोते हैं वे लोग अपने कार्यों को पूरी स्वतंत्रा के साथ करना पसंद करते हैं। इन्हें सभी सुख सुविधाएं प्राप्त करने का मोह रहता है। आमतौर पर ऐसे लोग जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं। यह लोग सुंदरता की ओर तुरंत ही आकर्षित हो जाते हैं।
 source


दूसरा पेट के बल उल्टा होकर सोना- जिन लोगों को पेट के बल सोने पर ही नींद आती है वह लोग कभी कभी संकुचित मानसिकता बना लेते हैं ऐसे सोने वाले अधिकांश व्यक्ति ऐसे समय पर ही अपने मित्रों से मिलते हैं जब उन्हें किसी काम के लिए उन की जरूरत होती है। यदि यह लोग सोने के इस तरीके में बदलाव करेंगे तो काफी शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।


तीसरा खुद को पूरी तरह ढक कर सोना- जो लोग ऐसे होते हैं वह भीड़ में खुद को शक्तिशाली और फ्रेंडली दिखाते हैं। जबकि यह लोग शर्मीले और कमजोर होते हैं। यदि इन लोगों के जीवन में कोई परेशानी आती है तो स्वयं उसे दूर करने का प्रयास करते हैं। पूरी तरह ढक  कर सोने वाले अधिकांश लोग नींद में तरह तरह के चेहरे भी बनाते हैं।
 source

चौथा एक ओर करवट लेकर सोना- जो लोग एक ओर करवट लेकर सोते हैं वे आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। यह लोग अपने उत्साह और प्रयासों में कभी कमी नहीं करते। इसी वजह से जो काम हाथ में लेते हैं उसमें उपलब्धियां हासिल करते हैं। ऐसे सोने वाले व्यक्ति को अपने कर्म के बल पर ही सभी सुख सुविधाएं प्राप्त हो जाती है।


पांचवा पीठ के बल सोना और पैरों की क्रासिंग पोजीशन- जो लोग पीठ के बल से होते हैं और अपने पैरों को क्रॉसिंग पोजीशन में रखते हैं। वह हर काम पागलपन की हद तक करना पसंद करते हैं। किसी काम को शुरू करने के बाद खत्म करने तक आराम करना इन्हें पसंद नहीं है। यह लोग परेशानियों को एकाग्रता और कड़ी मेहनत से दूर कर लेते हैं।  इन्हें एकांत में रहना अच्छा लगता है।


छठा करवट लेना और सिकुड़कर सोना- जो लोग एक ओर करवट लेकर और सिकुड़कर सोते हैं वह स्वार्थी स्वभाव के हो सकते हैं। अधिकांश परिस्थितियों में अपने स्वार्थ के लिए मित्रता करते हैं। इस प्रकार सोने वाले लोग तामसिक प्रवृत्ति के होते हैं यानी की बहुत गुस्सैल होते हैं। तामसिक प्रवृत्ति यानी शुद्ध और सात्विक जीवन जीना पसंद नहीं होता।
 source

सातवा सीधा सोना और हाथ सिर के पीछे रखना- जो लोग सीधे सोते हैं और दोनों हाथों को सिर के पीछे रखते हैं वह काफी बुद्धिमान होते हैं। यह लोग किसी भी नई बात को सीखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कभी-कभी यह लोग ऐसे काम कर देते हैं जो अन्य लोगों को काफी कठिन लगते हैं। इन्हें अपने घर परिवार से काफी मोह होता है और उनके सुख के लिए प्रयत्न करते हैं।


No comments

Powered by Blogger.