31-जनवरी-2018 लगेगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण 3 राशियों की खुलेगी किस्मत !!

दोस्तों 31 जनवरी को चंद्रग्रहण है। पूर्णिमा पर होने वाला यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। भारतीय समय अनुसार यह चंद्र ग्रहण शाम को लगभग 5:55 पर शुरु होगा और रात लगभग 8:40 पर खत्म होगा। इस तरह ग्रहण काल कुल  2 घंटे और 43 मिनट का रहेगा।
www.jaimaaambe.com

इसका अशुभ असर  अगले 30 दिनों तक मिथुन,कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशी वालो पर रहेगा। वही तीन  राशियाँ  ऐसी है जिसके लिए यह चंद्रग्रहण अशुभ  नहीं होगा, बल्कि उनके लिए यह शुभ होगा। आज हम आपको उन्ही  तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं।  

पहली राशि है मेष राशि- मेष राशि वाले लोग इस ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बच जायेंगे। आपको जॉब और व्यापर में सफलता मिल सकती है। नौकरी में तरक्की और बिजनेस में बड़े फायदे होने की संभावना है। 


दूसरी राशि है वृषभ राशि -इस ग्रहण का असर असर वृषभ राशि वालों पर नहीं रहेगा। इसलिए यह ग्रहण इन के लिए शुभ कहा जाता है। ग्रहण के दौरान आपको अचानक फायदा हो सकता है। साथ काम करने वाले या आस-पास के लोगों से मदद मिल सकती है। नौकरी पेशा  और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। 

तीसरी राशि है कन्या  राशि- ग्रहण का अशुभ असर कन्या राशि पर नहीं रहेगा। सितारों का साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। फैमिली के साथ समय बीतेगा छोटी दूरी की यात्रा भी हो सकती है। 


इसके साथ ही हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिसे आप चंद्र ग्रहण के दिन दान कर सकते हैं। चंद्र ग्रहण पर चावल, आटा, दाल, वस्त्र ,फल आदि दान करें। 

No comments

Powered by Blogger.